Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तराखंडदेश में कोरोना के नए वेरिएंट की दस्तक के बाद प्रदेश में...

देश में कोरोना के नए वेरिएंट की दस्तक के बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आज से भीड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनना हुआ अनिवार्य

देहरादून। कोरोना के नए वेरिएंट की देश में दस्तक से उत्तराखंड सरकार भी सतर्क हो गई है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए शुक्रवार से भीड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं, अस्पतालों में आने वाले सर्दी-जुकाम, बुखार व श्वसन तंत्र से संबंधित मरीजों की आरटीपीसीआर जांच भी जरूरी कर दी गई है।

 सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार ने कोविड की एसओपी (मानक प्रचालन प्रक्रिया) जारी की। सभी डीएम और सीएमओ को दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि कोरोना संक्रमित सैंपलों को अनिवार्य रूप से जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून भेजें। जिससे कोरोना वायरस के नए वेरिएंट का पता लग सके और उसके प्रसार को रोका जा सके।

लोगों को कोविड नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जाए। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार हाई रिस्क आबादी वाले क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से कोविड टीकाकरण पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES