Wednesday, April 22, 2026
Homeउत्तराखंडनए साल के जश्न को लेकर फुल हुए होटल, होम स्टे और...

नए साल के जश्न को लेकर फुल हुए होटल, होम स्टे और रिजॉर्ट

हल्द्वानी। नए साल पर पर्यटन नगरी भीमताल पर्यटकों से गुलजार रहेगी। 10 दिन पहले ही होटल, होम स्टे और रिजॉर्ट में 100 फीसदी बुकिंग हो चुकी है। इससे कारोबारी खासे उत्साहित हैं। होटल एसोसिएशन के महासचिव आरके जोशी ने बताया कि 30 और 31 दिसंबर की बुकिंग फुल हो चुकी है।

नए साल पर पर्यटकों के लिए बोन फायर, कपल डांस, लाइव म्यूजिक एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। होटल संचालक भूपेंद्र कनौजिया ने बताया कि नए साल पर भीमताल, नौकुचियताल, सातताल एवं मेहरागांव में भी बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES