Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तराखंडअंकिता हत्याकांड में आरोपियों के खिलाफ एसआईटी ने तैयार की लगभग पांच...

अंकिता हत्याकांड में आरोपियों के खिलाफ एसआईटी ने तैयार की लगभग पांच सौ पेजों की चार्जशीट

देहरादून। चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में एसआईटी ने करीब पांच सौ पेजों की चार्जशीट आरोपियों के खिलाफ तैयार कर ली है। इसे पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। सोमवार को कोर्ट में दाखिल होने की संभावना है। आरोपियों को सजा दिलवाने के लिए एसआईटी ने चार्जशीट में तमाम सबूतों के साथ करीब 100 गवाहों को भी शामिल किया है। 30 से ज्यादा तरह के सबूत भी इसमे रखे गए हैं।

एडीजी वी मुरुगेशन ने बताया कि इसके अलावा इस मामले में नारकोटेस्ट और अन्य तरह की कुछ रिपोर्ट या तथ्य सामने आने पर बाद में सप्लीमेंट्री चार्जशीट भी दाखिल करने की तैयारी है, ताकि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जा सके।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES