Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedसीएम योगी आदित्यनाथ आज दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे गोरखपुर, देश के...

सीएम योगी आदित्यनाथ आज दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे गोरखपुर, देश के सबसे बड़े ड्रोन शो में भी होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की दोपहर बाद दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे। वह यहां काकोरी ट्रेन एक्शन के बलिदानियों की याद में आयोजित होने जा रहे देश के सबसे बड़े ड्रोन शो में शामिल होंगे।आजादी के अमृत वर्ष के कार्यक्रमों की कड़ी में यह आयोजन 19 दिसंबर की शाम पांच बजे रामगढ़ताल के सामने स्थित महंत दिग्विजयनाथ पार्क में होगा। इस दौरान 750 ड्रोन की रंग-बिरंगी आभा में जंग-ए-आजादी की गाथा जीवंत होगी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ केंद्रीय संस्कृति एवं विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी और प्रदेश सरकार के पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री रविवार की शाम गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद विकास कार्यों की समीक्षा भी कर सकते हैं। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सोमवार को पार्टी पदाधिकारियों से भी वह मुलाकात कर सकते हैं। निकाय चुनाव के मद्देनजर उनका यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES