Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedशक्कर सामान्य, खाद्य तेलों में मजबूती, दलहन नरम, दाल सस्ती, चावल सामान्य

शक्कर सामान्य, खाद्य तेलों में मजबूती, दलहन नरम, दाल सस्ती, चावल सामान्य

इंदौर। सियागंज किराना बाजार में शक्कर मांग से बनी रही। खाद्य तेल पूछपरख से ऊंचे रहे। तिलहन में मांग रही। आज मूंगफली तेल महंगा बिका। दलहनो में उठाव कमी से नरमी दर्ज किया गया। दालो में मांग घटने से भाव कमी लिए रहे। चावल में कामकाज साधारण रहा।

किराना बाजार
शक्कर में खरीदी बताई गई। आज शक्कर में कामकाज 3610 से 3650 रुपये के स्तर पर हुआ। शक्कर में 04 गाड़ी आवक हुई। खोपरा बूरा, खोपरा गोला में मांग रही। साबूदाना में खरीदी बताई गई।

तेल-तिलहन
खाद्य तेल बढ़े रहे। आज मूंगफली तेल ऊंचा होकर बिका। वहीं तिलहन में प्लान्टो की लिवाली रही।

दाल-दलहन
स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में दलहन गिरावट लिए बताए गए। दालों में भाव कम हुए। आज चना दाल सस्ती बिकी। चावल में पूछपरख बनी बताई गई।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES