Friday, February 27, 2026
HomeUncategorizedअभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख से रचाई शादी

अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख से रचाई शादी

साथ निभाना साथिया फेम अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने जिम ट्रेनर और बॉयफ्रेंड शाहनवाज शेख के साथ शादी रचा ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए शादी की खुशखबरी दी है। उन्होंने एक निजी समारोह में मुंबई में सात फेरे लिए हैं। शादी के बाद वह एक रिसेप्शन आयोजित कर सकती हैं। इसमें उनके करीबी लोगों और दोस्तों को आमंत्रित किया जाएगा। फैंस सोशल मीडिया पर देवोलीना को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

देवोलीना ने तस्वीरें शेयर करते हुए अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, मैं गर्व के साथ कह सकती हूं कि मैं शोनू की हो गई हूं। चिराग लेकर भी ढूढ़ती तो तुझ जैसा नहीं मिलता। तुम मेरे सभी दर्द और प्रार्थनाओं का जवाब हो। आई लव यू शोनू। हमें अपनी प्रार्थनाओं में रखिएगा और आशीर्वाद बनाए रखिए। तस्वीरों में देवोलीना और शाहनवाज काफी खुश दिख रहे हैं। देवोलीना बिग बॉस 13 और बिग बॉस 15 में भाग ले चुकी हैं।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES