Wednesday, September 2, 2026
Homeउत्तराखंडरानीपुर कोतवाली क्षेत्र में युवती ने की संदिग्ध परिस्थितियों में खुदकुशी

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में युवती ने की संदिग्ध परिस्थितियों में खुदकुशी

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर में एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कोतवाली प्रभारी रमेश तनवार के मुताबिक घटना बीती शाम की है, जब सलेमपुर महदूद निवासी विनोद अपने घर पहुंचे। देखा की बेटी शिवानी (23) तड़प रही थी। आनन फानन में उसे एक अस्पताल ले जाया गया।

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने परिजनों को बताया कि संभवत: युवती ने जहरीला पदार्थ का सेवन किया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। घर की तलाशी लेने पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। चौकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी ने बताया कि विनोद की पत्नी की करीब 20 साल पहले मृत्यु हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद से विनोद ही बच्चों का लालन पालन कर रहे थे, वहीं अब बेटी की मौत के बाद पिता सदमे में है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES