Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedभारत और बांग्लादेश के बीच 2 मैच की टेस्ट सीरीज का पहला...

भारत और बांग्लादेश के बीच 2 मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला जारी

नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच 2 मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मैच चटगांव में खेला जा रहा है, जहां भारत के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत की तरफ से शुभमन गिल और कप्तान केएल राहुल ने पारी की शुरुआत की है। भारतीय टीम ने लंच तक 3 विकेट के नुकसान पर 85 रन बना लिए हैं। पंत 26 गेंद में 29 और चेतेश्वर पुजारा 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

भारत ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए लंच तक 3 विकेट खोकर 85 रन बना लिए हैं। इससे पहले रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में भारत की तरफ से शुभमन गिल और केएल राहुल ने पारी की शुरुआत की, लेकिन जल्द ही शुभमन गिल 20 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उन्हें तैजुल इस्लाम ने यासिर अली के हाथों कैच कराया। जल्द ही भारत को राहुल और फिर कोहली के रूप में दूसरा और तीसरा झटका लगा। राहुल 22 जबकि कोहली 1 रन बनाकर आउट हुए।

भारत इस मैच में 3 स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन के साथ उतरी है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत के लिए यह सीरीज हर हाल में जीतना जरूरी है। केएल राहुल के पास मौका है कि वह कप्तानी के साथ-साथ अपनी टीम को इस अहम सीरीज में जीत दिलाएं।

भारत की प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल, केएल राहुल (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन

जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शंतो, लिटन दास, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुशफिकुर रहीम, यासिर अली, नुरुल हसन (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, इबादत हुसैन।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES