Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तराखंडबिजली बिल के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग हुआ राजस्थान...

बिजली बिल के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग हुआ राजस्थान से गिरफ्तार

देहरादून। बिजली बिल जमा नहीं होने का मैसेज भेजकर लोगों से ठगी करने वाले एक आरोपी को एसटीएफ ने राजस्थान के चूरू जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस वहां से रिमांड पर लेकर दून आ रही हैं। यहां उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल के मुताबिक एसटीएफ के अधीन साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून में रविकांत उपाध्याय ने केस दर्ज कराया। आरोप है कि उन्हें बिजली बिल जमा नहीं होने का मैसेज भेजा गया। मैसेज में आए नंबर पर संपर्क किया गया तो खुद को बिजली विभाग का अधिकारी बताया।

इसके बाद मदद के नाम पर क्विक सपोर्ट एप डाउनलोड कराई। मदद के झांसे में उनके खाते से 9.93 लाख रुपये कट गए। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ तो जांच शुरू की गई। इस दौरान पता लगा कि ठगी राजस्थान के चूरू जिले से की जा रही थी। वहां दबिश देकर एसटीएफ ने प्रभु राम खीचड़ निवासी छाजूसर थाना रतनगर जनपद चुरू राजस्थान को गिरफ्तार किया है। उससे ठगी प्रयुक्त मोबाइल और क्रेडिट कार्ड बरामद किया गया है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES