Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तराखंडशादी समारोह में तमंचे पर डिस्को करना पड़ा युवकों को भारी, पढ़िए...

शादी समारोह में तमंचे पर डिस्को करना पड़ा युवकों को भारी, पढ़िए पूरी खबर

हरिद्वार। हरिद्वार के श्यामपुर क्षेत्र में एक विवाह समारोह में दो युवकों को तमंचे लहराकर डिस्को करना भारी पड़ गया। एसएसपी अजय सिंह को भेजे गए वीडियो के तुरंत बाद ही वह हरकत में आए और श्यामपुर पुलिस ने युवकों को पकड़ कर देसी तमंचे बरामद किए। जिसके बाद युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार घटना बीते मंगलवार शाम की है। बताया जा रहा है कि दूधला दयालवाला गांव में एक विवाह समारोह हो रहा था और विवाह समारोह में सभी लोग डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान दो युवकों ने तमंचा निकालकर डांस शुरु कर दिया। वहां पर मौजूद किसी ग्रामीण ने युवकों  की वीडियो बना ली, और उसके बाद वीडियो को सीधा एसएसपी को भेज दिया। एसएसपी ने ने तुरत वह वीडियो श्यामपुर पुलिस को भेज दिया। जिसके तुरंत बीद ही श्यामपुर पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंची तो तमंचा लहराकर डांस कर रहे युवक उनके हाथ नहीं लग पाए। पुलिस ने फिर युवकों की कई घंटों तक तलाश करने के बाद उनको गिरफ्तार किया।

श्यामपुर थाने के एसओ विनोद थपलियाल ने बताया कि युवकों के के नाम लवि सैनी निवासी ग्राम दूधवा दयालवाला टाटवाला और प्रियांशु सैनी निवासी आजाद कॉलोनी लाइनपार थाना नगीना बिजनौर है। युवकों के कब्जे से दो अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं। दोनों के खिलाफ अब संबंधित धाराओं के आधार पर मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया गया है और पुलिस ने चेतावनी दी है कि शादी समारोह में हर्ष फायरिंग या हथियार लहराने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES