Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तराखंडटिहरी के मयकोट में 12 वर्षीय किशोर को बनाया गुलदार ने निवाला

टिहरी के मयकोट में 12 वर्षीय किशोर को बनाया गुलदार ने निवाला

टिहरी। टिहरी घनसाली के बालगंगा तहसील के ग्राम पंचायत मयकोट निवासी एक 12 वर्षीय किशोर को गुलदार ने बीती शाम को मौत के घाट उतार दिया है। ग्राम पंचायत मयकोट के अल्दी तोक में निवासरत रणवीर चंद्र का 12 वर्षीय बेटा अरनव चंद बीती शाम को अपने दोस्तों के साथ खेलने मैं मयकोट गांव में गया था।

टिहरी घनसाली में रविवार को सामने आई इस घटना से क्षेत्र में के लोगों में दहशत है। शाम 5 बजे के लगभग वह मैं  मयकोट गांव से वापस अपने घर लौट रहा था कि रास्ते में गुलदार ने उस पर हमला बोल दिया। अरनव जब शाम 6 बजे तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी ढूंढ शुरू की। रास्ते में खून के धब्बे मिलने पर ग्रामीणों ने जंगल में उसकी तलाश की। रास्ते से 150 मीटर दूर झाड़ियों में रात 2:30 बजे अरनव का शव बरामद हुआ। रेंज अधिकारी प्रदीप चौहान ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पिलखीअस्पताल लाया जा रहा है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES