Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तराखंडहल्द्वानी- लालकुआं रेलवे ट्रैक की पटरी पर दो टुकड़ों में शव मिलने...

हल्द्वानी- लालकुआं रेलवे ट्रैक की पटरी पर दो टुकड़ों में शव मिलने से मचा हड़कंप

हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। क्षेत्र के इंदिरा नगर के पास हल्द्वानी- लालकुआं रेलवे ट्रैक पर पटरी के बीचो बीच एक युवक की दो टुकड़ों में लाश मिलने से हड़कंप मच गया।

बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने जानकारी दी और बताया कि इंदिरा नगर रेलवे ट्रैक पर एक युवक की लाश पड़े होने की जानकारी मिली। युवक के लाश के पास एक मोबाइल व एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। माना जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने आत्महत्या की है। फिलहाल युवक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES