Friday, February 27, 2026
HomeUncategorizedभारत और न्यूजीलैंड के बीच आज खेला जाएगा टी20 सीरीज का दूसरा...

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज खेला जाएगा टी20 सीरीज का दूसरा मैच

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज खेला जाएगा। वेलिंगटन में पहला टी20 बारिश के कारण बिना गेंद फेंके रद्द कर दिया गया था। माउंट माउंगानुई में दोनों टीमें और प्रशंसक बेहतर मौसम की उम्मीद कर रहे होंगे, ताकि उन्हें दोनों टीमों के बीच एक शानदार मुकाबला देखने को मिले। न्यूजीलैंड मौसम विभाग के अनुसार, माउंट माउंगानुई में मैच के दिन बारिश की संभावना है। दिन में 90 प्रतिशत और रात में 75 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। इसका मतलब है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार के मैच में भी बारिश विलन का रोल प्ले कर सकती है। यदि मौसम का पूर्वानुमान सटीक है, तो मैच होने की संभावना कम है, लेकिन क्रिकेट के फैंस चाहेंगे के कि मैच हो और उनकी पसंदीदा टीम जीत हासिल करे माउंट माउंगानुई के बे ओवल की पिच बल्लेबाजों के लिए है। यहां बल्लेबाजी करना आसान है।

शुरुआती ओवर में तेज गेंदबाजों को मिल सकती है थोड़ी मदद 

इस पिच से गेंदबाजों को बहुत कम मदद मिलती है। इस ट्रैक पर उछाल होने से बल्लेबाजों को अपने शॉट खेलने में कोई परेशानी नहीं होती। मैच के दौरान बादल छाए रहने से शुरुआती ओवर में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है। तेज आउट फील्ड और बॉउंड्री छोटी होने के चलते बल्लेबाज तेजी से रन बना सकते हैं। गौरतलब हो कि शुक्रवार को वेलिगंटन में खेले जाने वाला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। सुबह से हुई बारिश के कारण मैदान गिला रहा और टॉस भी नहीं हो सका। अब दोनों टीमों को सीरीज जीतने के लिए दोनों मैच जीतने होंगे। बता दें कि न्यूजीलैंड टीम में जहां, बोल्ट और मार्टिंन गप्टिल जैसे सीनियर खिलाड़ी नहीं हैं तो वही टीम इंडिया ने भी युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES