Friday, February 27, 2026
Homeउत्तराखंडपर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का कोटद्वार पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया...

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का कोटद्वार पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

दो दिवसीय प्रवास पर महाराज पहुंचे कोटद्वार, कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना

कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी के सरकार के मंत्रियों को जिलों में दो दिवसीय प्रवास के निर्देश को देखते हुए प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज का कोटद्वार पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा सरकार के मंत्रियों को जिलों में दो दिवसीय प्रवास के निर्देश के तहत प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज शुक्रवार को कोटद्वार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक स्थानीय होटल में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सरकार के कार्यों को उनके साथ साझा करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं व जनता की समस्याओं को भी सुना।

इस दौरान ऋषि कण्डवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र रावत, भाजपा कार्यकर्ता जंग बहादुर, उमेश त्रिपाठी, राम प्रकाश शर्मा, संग्राम सिंह, गायत्री सहित पार्षद एवं पार्टी पदाधीकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES