Tuesday, March 10, 2026
HomeUncategorizedफेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा के राजस्व में 4 फीसदी की गिरावट...

फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा के राजस्व में 4 फीसदी की गिरावट दर्ज, निवेशकों के लिए खतरे की घंटी

नई दिल्‍ली।  फेसबुक की मूल कंपनी मेटा ने अपनी तीसरी तिमाही में राजस्व में गिरावट दर्ज की है। कंपनी द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, मेटा के राजस्व में चार फीसदी की गिरावट आई है। अब राजस्व 29 बिलियन डॉलर से घटकर 27.7 बिलियन डॉलर हो गया है। वहीं मेटा ने अपने बयान में कहा कि इससे निपटने के लिए महत्वपूर्ण बदलाव की योजना बनाई जा रही है।

मेटा ने बताया कि फेसबुक पर माह में सक्रिय उपयोगकर्ताओं की संख्या सितंबर के अंत में दो प्रतिशत बढ़कर 2.96 अरब हो गई है। वहीं कंपनी में कर्मचारियों की संख्या 87,314 हो गई, जो एक साल पहले की तुलना में 28 प्रतिशत की वृद्धि है। मेटा ने विज्ञप्ति में कहा कि हम अधिक कुशलता से काम करने के लिए बोर्ड भर में महत्वपूर्ण बदलाव कर रहे हैं।
आय में यह गिरावट ज्यादातर मेटा के मेटावर्स में भारी निवेश के कारण है।

मेटा के वर्चुअल रियलिटी डिवीजन, रियलिटी लैब्स को इस तिमाही में 3.672 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ। वहीं सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने तीन बिलियन डॉलर के नुकसान को उचित ठहराते हुए 2023 पर ध्यान देने की बात कही है साथ ही कहा कि मौजूदा माहौल कंपनी को मजबूत बनाने में मदद करेगा।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES