Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तराखंडचमोली: नारायण बगड़ में देर रात्रि हुआ हादसा, SDRF ने किया रेस्क्यू

चमोली: नारायण बगड़ में देर रात्रि हुआ हादसा, SDRF ने किया रेस्क्यू

चमोली। देर रात्रि SDRF को पुलिस चौकी गोचर द्वारा सूचना मिली कि नारायणबगड़ के पास एक व्यक्ति खाई में गिर गया है, जिसके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर SI कुलदीपक पांडेय SDRF रेस्क्यू टीम के साथ बिना समय गवाए तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। उक्त घटना नारायणबगड़ से 3 किमी पहले की है, जहाँ एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया, व गंभीर रूप से घायल हो गया।

SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए रात्रि के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों में खाई में गिरे व्यक्ति तक अपनी पहुँच बनाई। तत्पश्चात घायल व्यक्ति को सांत्वना देने के उपरांत स्ट्रैचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक लाया गया। रेस्क्यू टीम द्वारा उक्त घायल व्यक्ति को 108 चिकित्सा सेवा के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया गया।

घायल व्यक्ति का विवरण :-

रोहित बिष्ट पुत्र प्रताप बिष्ट निवासी ग्वालदम, उम्र 25 वर्ष

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES