Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तराखंडउत्तरकाशी की धरासू झील से SDRF ने किया अज्ञात शव बरामद

उत्तरकाशी की धरासू झील से SDRF ने किया अज्ञात शव बरामद

उत्तरकाशी। धरासू झील से SDRF की टीम ने एक अज्ञात शव बरामद किया है, थाना धरासू से SDRF की टीम को सूचित किया गया कि धरासू झील में एक अज्ञात शव दिखाई दे रहा है, जिसे बरामद किए जाने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर पोस्ट चिन्यालीसौड़ में व्यवस्थापित SDRF टीम  मौके पर घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

स्थानीय पुलिस द्वारा बताई गई जगह पर SDRF टीम द्वारा सर्चिंग के दौरान उक्त अज्ञात शव को बरामद कर लिया गया, जिसके उपरांत शव को बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर अग्रिम कार्यवाही हेतू जिला पुलिस के सुपर्द कर दिया गया है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES