Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तराखंडसीएम धामी ने किया निर्देशक एवं लेखक करण राजदान की आगामी फिल्म...

सीएम धामी ने किया निर्देशक एवं लेखक करण राजदान की आगामी फिल्म “हिन्दुत्व” का पोस्टर रिलीजq

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कैंप कार्यालय में निर्देशक एवं लेखक करण राजदान ने मुलाक़ात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने करण राजदान की आगामी 7 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही फिल्म “हिन्दुत्व” का पोस्टर रिलीज किया। मुख्यमंत्री ने फिल्म निर्माता निदेशक करण राजदान से फिल्म को लेकर लम्बी चर्चा की, साथ ही उन्हें व उनकी टीम को बधाई दी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में कई बॉलीवुड की फ़िल्में और वेब सीरीज की शूटिंग हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि फिल्म निर्माताओं को सरकार के स्तर पर मदद दी जाए, ताकि भविष्य में और भी फिल्म और वेब सीरिज़ की शूटिंग उत्तराखण्ड में हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में कई ऐसे विश्व स्तरीय प्राकृतिक स्थल हैं जिनको अभी बड़े पर्दे पर नहीं दिखाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में फ़िल्म नीति में सरलीकरण करते हुए शूटिंग परमिशन आदि की व्यवस्था को सरल किया गया है। प्रस्तावित नई पॉलिसी हेतु इंडस्ट्री और विशेषज्ञों के सुझाव माँगे गए हैं।

मुख्यमंत्री ने फ़िल्म निदेशक से अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने पृथ्वीराज चौहान और कश्मीर फाइल्स फ़िल्म देखी हैं, और वो हिन्दुत्व फिल्म को भी ज़रूर देखेंगे।

फिल्म निदेशक करण राजदान ने कहा कि हिन्दुत्व फिल्म जहाँ एक ओर देश दुनिया में हिन्दुत्व के मूल्यों का प्रचार करेगी वहीं दूसरी ओर इसमें दर्शाए दृश्यों से उत्तराखंड पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान फिल्म के सह निर्माता सचिन चौधरी और सुमित अदलखा भी मौजूद रहे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES