Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तराखंडयूपी की तर्ज पर अब उत्तराखंड में भी मदरसों का होगा सर्वे:...

यूपी की तर्ज पर अब उत्तराखंड में भी मदरसों का होगा सर्वे: सीएम धामी

देहरादून। उत्तराखंड में मदरसों को लेकर सीएम धामी का बड़ा बयान सामने आया है। यूपी की तर्ज पर अब उत्तराखंड में भी मदरसों का सर्वे होगा। सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में मदरसों के कामकाज, गतिविधियों को लेकर लगातार शिकायतें आ रही हैं, इन शिकायतों को राज्य सरकार द्वारा गंभीरता से लिया जा रहा है, जिसके दृष्टिगत प्रदेश के सभी मदरसों का सर्वे किया जाएगा।

बता दें कि हाल ही में उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष बने शादाब शम्स ने पद संभालते ही उत्तराखंड में वक्फ बोर्ड की संपत्तियों से अवैध निर्माण ढहाने की बात कही थी। साथ ही उन्होंने प्रदेश के गैर पंजीकृत मदरसों की यूपी की तर्ज पर जांच की मांग की थी, जिसके बाद सीएम ने भी उनकी बात का समर्थन करते हुए प्रदेश में मदरसों का सर्वे जरूरी बताया है।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES