Wednesday, February 25, 2026
Homeउत्तराखंडमालदेवता क्षेत्र में नदी का जलस्तर बढ़ने से फंसे 5 युवक, SDRF...

मालदेवता क्षेत्र में नदी का जलस्तर बढ़ने से फंसे 5 युवक, SDRF ने किया रेस्क्यू

देहरादून। बीते दिन जनपद में तेज बारिश के चलते नदी का जलस्तर बढ़ने से 5 युवक नदी के बीच बने टापू में फंस गए, सभी युवक पिकनिक मनाने के लिए नदी पर पर पहुंचे थे, लेकिन अचानक तेज बारिश के चलते नदी का जलस्तर बढ़ गया, और सभी वहां फंस गए , जिसके बाद देर रात्रि को सिटी कंट्रोल रूम ने SDRF को सूचित किया कि केसरवाला, मालदेवता पुलिस चौकी क्षेत्र में 5 युवक नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी के बीच बने टापू में फंस गए है। उक्त घटना की जानकारी मिलते ही SDRF रेस्क्यू टीम त्वरित कार्यवाही हेतु मौके पर पहुँची। घटनास्थल पर 5 युवक जो कि पिकनिक मनाने आये हुए थे, नदी के किनारे बैठे हुए थे। अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से वह सभी टापू पर फंस गए, नदी को स्वयं पार करना भी उनके लिए संभव नही था।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा सुशील कुमार के नेतृत्व में रेस्क्यू कार्य आरम्भ किया गया। सर्वप्रथम एक रोप को नदी के इस छोर से उस छोर पर बांधा गया तथा लाइफ जैकेट को युवकों तक पहुँचाया गया।

SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत व अत्यधिक साहस का परिचय देते हुए 05 युवकों को सकुशल किनारे निकाल लिया गया।

युवकों का विवरण:-

1. गौतम कुमार पुत्र रामकिशन, उम्र- 37 वर्ष, निवासी- ईश्वर विहार, रायपुर, देहरादून।
2. कोशिन्द्र पुत्र बलजीत सिंह, 23 वर्ष, हाल निवासी- मंदाकिनी विहार, रायपुर।
3. प्रवीण सिंह पुत्र सोमपाल, 28 वर्ष, निकट रायपुर थाना काली मंदिर, देहरादून।
4. सोकिम कुमार पुत्र सोमपाल, 30 वर्ष, पता- उपरोक्त
5. मनोज कुमार पुत्र सोमपाल, 23 वर्ष, पता- उपरोक्त।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES