Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तराखंड देहरादून में खाई मे गिरा वाहन, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

 देहरादून में खाई मे गिरा वाहन, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

 देहरादून। थाना चकराता से सूचना प्राप्त हुई की कोरवा के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। उक्त सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट चकराता में उप निरीक्षक रविंद्र रावत रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

घटनास्थल पर एक पिक अप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था वाहन में दो व्यक्ति सवार थे । एक व्यक्ति को घायल अवस्था में खाई से निकालकर अस्पताल भेज दिया गया और दूसरे व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।SDRF द्वारा मृतक व्यक्ति के शव को निकाल कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

घायल का विवरण:-
जितेंद्र दास(वाहन चालक) निवासी क्वारना,चकराता

मृतक का विवरण:-
टीकम सिंह राणा , निवासी मंगरोली, चकराता

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES