Wednesday, April 29, 2026
Homeउत्तराखंडकांग्रेस नेता हरपाल साथी हुए बीजेपी में शामिल

कांग्रेस नेता हरपाल साथी हुए बीजेपी में शामिल

हरिद्वार। हरिद्वार के कांग्रेस नेता हरपाल साथी ने भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद डा रमेश पोखरियाल निशंक ने पटका पहना कर भाजपा की सदस्यता दिलाई। हरपाल साथी के साथ सौ से अधिक लोग भी भाजपा में शामिल हुए। इसे हरिद्वार पंचायत चुनाव के समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है।

वहीं हरिद्वार त्रिस्‍तरीय पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस दिन-रात एक कर रही है। साथ ही गांव-गांव जाकर ग्रामीणों की बैठक भी ले रही है। संदेश दिया जा रहा है कि मतदान को लेकर किसी प्रलोभन में न आएं, निष्पक्ष रूप से अपने मत का प्रयोग करें। पंचायत चुनाव को लेकर गांवों में चहल-पहल बढ़ गई है। ग्रामीण अलग-अलग खेमों में बंटे दिखाई दे रहे हैं। गांवों में आपसी विवाद चुनाव में संघर्ष का रूप न ले ले, इसे लेकर पुलिस ग्रामीणों की बैठकें ले रही है। वहीं रुड़की कोतवाली में 87 लाइसेंसधारियों ने शस्त्र जमा कराए।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES