Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादून: यहाँ गहरी खाई में गिरा वाहन, SDRF ने खाई से रिकवर...

देहरादून: यहाँ गहरी खाई में गिरा वाहन, SDRF ने खाई से रिकवर किए शव

देहरादून। थाना कालसी द्वारा SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई की एक वाहन कालसी कोठी इच्छाड़ी में लगभग 150 मीटर गहरी खाई में वाहन गिर गया है। उक्त सूचना प्राप्त होने पर SDRF टीम सुरेश तोमर रेस्क्यू उपकरण सहित घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर रोप के माध्यम से गहरी खाई में उतर वाहन (वाहन संख्या HP 08A 3768) तक पहुंच बनायीं व तीन शवों को वाहन से बाहर निकालकर स्ट्रेचर बोर्ड के माध्यम से पैदल मार्ग द्वारा खाई से बाहर निकाला गया। तीनों शवों को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

मृतकों का विवरण:-
1) दिलशाद पुत्र इब्राहिम निवासी नेखा, हि०प्र०. उम्र लगभग – 24वर्ष

2) पमिश पुत्र रामानंद निवासी डकोली, हिमांचल प्रदेश ,उम्र 34वर्ष

तीसरे व्यक्ति की अभी पहचान नही हो पाई है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES