Monday, February 16, 2026
Homeउत्तराखंडUKSSSC मामला: एसटीएफ ने उत्तर प्रदेश के नकल माफिया को गुर्गा गोवा...

UKSSSC मामला: एसटीएफ ने उत्तर प्रदेश के नकल माफिया को गुर्गा गोवा से किया गिरफ्तार

देहरादून।  पूर्व में गिरफ्तार हुए अभियुक्तगण से पूछताछ और साक्ष्यों  के आधार पर  एसटीएफ की एक टीम को संदिग्ध की जानकारी के लिए गोवा भेजा गया था।  जहां पर अभियुक्त फिरोज हैदर को नॉर्थ गोवा में पणजी से गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।  अभियुक्त फिरोज हैदर लखनऊ के माफिया गिरोह का सदस्य था, जो परीक्षा के प्रश्न पत्र लेकर अन्य के साथ हल्द्वानी आया और शशिकांत को प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया था।

इसके अलावा गहन पूछताछ और साक्ष्यों  के आधार पर अभियुक्त का धामपुर जाना और वहां के नकल माफिया केंद्रपाल से संपर्क में होने की भी पुष्टि हुई है।

अभियुक्त का नाम/पता-

फिरोज हैदर पुत्र सैयद मोहम्मद रिजवी निवासी प्लॉट नंबर 2 श्याम विहार कॉलोनी सीतापुर रोड लखनऊ

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES