Monday, February 16, 2026
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड भाजपा में शामिल हो सकते हैं पूर्व मंत्री दिनेश धनै, अटकलों...

उत्तराखंड भाजपा में शामिल हो सकते हैं पूर्व मंत्री दिनेश धनै, अटकलों का बाजार गर्म

देहरादून। सियासी हलकों में बीते सोमवार को दिनभर पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं गरमाती रहीं। भाजपा के प्रदेश अध्यभ महेंद्र प्रसाद भट्ट से धनै की मुलाकात ने इन चर्चाओं को हवा दी। धनै भाजपा अध्यक्ष से उनके ऋषिकेश स्थित आवास पर मिले। इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच लंबी मंत्रणा हुई। सोशल मीडिया पर इस मुलाकात के फोटो भी वायरल हुए। फोटो वायरल होते ही धनै के भाजपा ने जाने की अटकलों का बाजार गरमाने लगा।

शाम होते-होते भाजपा के हलकों में धनै के आने की चर्चाएं होने लगी। पार्टी सूत्रों ने भी धनै के भाजपा में शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं किया। उनका कहना था कि राजनीति में सारी संभावनाएं बनी रहती हैं। धनै विधानसभा चुनाव में टिहरी से भाजपा प्रत्याशी किशोर उपाध्याय से हार गए थे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES