Friday, February 27, 2026
HomeUncategorizedएशिया कप से पहले भारत को बड़ा झटका, कोरोना की चपेट में...

एशिया कप से पहले भारत को बड़ा झटका, कोरोना की चपेट में आए राहुल द्रविड़

नई दिल्ली।  एशिया कप से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। बताया जा रहा है कि वो यूएई नहीं जाएगी। मंगलवार सुबह जब टीम दुबई के लिए रवाना हुई तो वो नजर नहीं आए थे। एशिया कप 2022 की शुरुआत 27 अगस्त को हो रही है लेकिन भारत को अपना पहला मैच 28 तारीख को बाबर आजम की कप्तानी वाली भारतीय टीम के खिलाफ खेलना है।

द्रविड़ कोरोना वायरस की चपेट में कब आए हैं इसकी जानकारी तो अभी नहीं मिल पाई है। मंगलवार सुबह जब वो टीम के साथ यूएई रवाना नहीं हुए तब इसे लेकर सवाल किए गए। इस दौरान यह जानकारी मिली कि द्रविड़ कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। इस बड़े टूर्नामेंट में टीम की तैयारियों को देखते हुए यह एक बुरी खबर है क्योंकि भारत के सामने एशिया कप में पहली चुनौती ही पाकिस्तान के खिलाफ है। इस हाई वोल्टेज मैच के दौरान फैन्स का काफी दबाव होता है। ऐसे में द्रविड़ की मौजूदगी टीम के लिए काफी अहम होती।

राहुल द्रविड़ की गैरमौजूदगी में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के अध्यक्ष वीवीएस लक्ष्मण को यूएई में कार्यवाहक मुख्य कोच की जिम्मेदारी मिल सकती है। लक्ष्मण पहले भी कई मौकों पर भारत के लिए ऐसा कर चुके हैं। जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टीम वीवीएस लक्ष्मण की कोचिंग में ही खेल रही है। वो इससे पहले आयरलैंड में भी कार्यवाहक मुख्य कोच बनकर युवा टीम के साथ गए थे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES