Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तराखंडयूसीएफ हल्दुचौड में बनाएगा अपना फन वैली वॉटर पार्क

यूसीएफ हल्दुचौड में बनाएगा अपना फन वैली वॉटर पार्क

देहरादून। उत्तराखंड सहकारी संघ (यूसीएफ) की बोर्ड की बैठक आज चेयरमैन मातबर सिंह रावत की अध्यक्षता में यूसीएफ सदन में संपन्न हुई। इसमें अलग अलग जिलों से 12 सदस्य सहित प्रबंध निदेशक ने भाग लिया। बोर्ड की बैठक में सर्वप्रथम धान खरीद को लेकर गंभीरता से चर्चा की गई 1 अक्टूबर तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जाए चेयरमैन मातबर सिंह रावत ने निर्देश दिये कि किसानों को उनके घर के नजदीक ही सेंटर उपलब्ध हो जाएं 1 अक्टूबर से किसान से धान खरीद शुरू कर ली जाए उससे पूर्व ही सारी तैयारियां मुकम्मल हो जानी चाहिए

गढ़वाल मंडल में मिलेट मिशन योजना हेतु गोदाम व कार्यालय खोला जाए इसको लेकर बोर्ड बैठक में सहमति बनी अक्टूबर माह तक गोदाम और कार्यालय बनकर तैयार हो जाएं प्रथम चरण में गढ़वाल मंडल उसके पश्चात कुमाऊं मंडल में भी गोदाम और कार्यालय खोले जाने को लेकर सहमति बनी। पहाड़ के दूरदराज कृषकों से मंडवा, झंगोरा, सोयाबीन, राजमा व समस्त उत्पादन खरिदने के लिए उत्तराखंड सहकारी संघ ने क्रय केंद्र खोलने का प्रस्ताव पारित किया  जिसमें यह सभी उत्पाद खरीदे जाएंगे। और किसानों को घर पर ही उनकी उपज का मूल्य दिया जाएगा राज्य सहकारी संघ स्वयं इस उपज को ब्रांडिंग कर बेचने का कार्य करेगा।

इसके साथ ही बोर्ड बैठक में हल्दुचौड  स्थित रिक्त भूमि पर 1 फन वैली वॉटर पार्क बनाने का प्रस्ताव पारित हुआ इसको लेकर पहले बोर्ड सदस्य टीम किसी निजी वाटर पार्क में जाकर प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करे स्पार्क हेतु सरकार से भी वित्तीय सहायता हेतु प्रयास किए जाएं । इसके साथ ही चेयरमैन मातवर सिंह रावत द्वारा निर्देश दिए गए की अगले माह 30 सितंबर से पहले (एजीएम) वार्षिक निकाय बैठक संपन्न कर ली जाए इसको लेकर बोर्ड के द्वारा भी इस पर सहमति बनी।

आज संपन्न हुई बोर्ड बैठक में उमेश त्रिपाठी निदेशक, निदेशक, वजय संत्री निदेशक, दीपक चुफाल निदेशक, हृदेश सिंह निदेशक, आदित्य चौहान निदेशक, शिव बहादुर सिंह निदेशक, नरेंद्र सिंह निदेशक, पीतांबर राम निदेशक, गीता नौटियाल निदेशक कपिल कांता निदेशक, कलावती निदेशक ,  निदेशक, सहित प्रबंध निदेशक रविन्दरी मंद्रवाल प्रबंधक त्रिभुवन रावत उपस्थित रहे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES