Tuesday, February 24, 2026
Homeउत्तराखंड स्नातक स्तरीय परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले में एक अभियुक्त और गिरफ्तार...

 स्नातक स्तरीय परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले में एक अभियुक्त और गिरफ्तार अब तक की 19 वीं गिरफ्तारी

देहरादून। थाना रायपुर पर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन चयन आयोग द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा मैं प्रश्नपत्र लीक आउट होने के मामले में दर्ज मुकदमे की विवेचना स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा की जा रही है, जिसमें स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा अब तक पूर्व में कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका था, विवेचना के दौरान अहम सबूतों के आधार पर एवं पूर्व गिरफ्तार अभियुक्त हाकम सिंह के कहने पर कुछ छात्रों को विभिन्न स्थानों से लेकर पूर्व गिरफ्तार टीचर तनुज शर्मा के घर ले जाने की पुष्टि हुई है। विवेचना के दौरान अभियक्त अंकित रमोला की तलाश में एसटीएफ टीम रवाना हुई, उत्तरकाशी नौगांव से अंकित रमोला को पूछताछ हेतु एसटीएफ कार्यालय लाया गया था, जहां पूछताछ करने के बाद साक्ष्य की पुष्टि होने पर अंकित रमोला को उक्त मुकदमे में गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम
अंकित रमोला पुत्र दीपक सिंह रमोला निवासी ग्राम सुनहरा पोस्ट ऑफिस नौगांव तहसील बड़कोट जिला उत्तरकाशी उम्र करीब 32 वर्ष
सभी ऐसे अभियार्थिओ को आगाह किया जाता है की जो अनुचित साधनों से एग्जाम को क्लियर किया है वो स्वम से सामने आकर बयान दर्ज कराया अन्यथा जल्दी ही उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES