Monday, February 23, 2026
HomeUncategorizedचोट के कारण विश्व चैंपियनशिप से बाहर हुईं सिंधु

चोट के कारण विश्व चैंपियनशिप से बाहर हुईं सिंधु

 दिल्ली । पूर्व विश्व चैंपियन और भारत की शीर्ष शटलर पुसरला वेंकट सिंधु बाएं पैर में स्ट्रेस फ्रैक्चर होने के कारण विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप से बाहर हो गयी हैं। स्पोर्टस्टार ने जारी रिपोर्ट में सिंधु के पिता पीवी रमन के हवाले से कहा कि दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के चर्टरफाइनल में चोट आयी थी।

उन्होंने बताया कि सिंधु ने चोट के बावजूद सेमीफाइनल मुकाबला खेला और अंतत: राष्ट्रमंडल स्वर्ण जीता।
27 वर्षीय सिंधु ने विश्व चैंपियनशिप में एक स्वर्ण सहित पांच पदक जीते हैं। अब उन्हें पूरी तरह ठीक होने तक निगरानी में रखा जाएगा। रमन ने स्पोर्टस्टार से कहा, सिंगापुर ओपन और राष्ट्रमंडल खेल जीतने के बाद विश्व चैंपियनशिप छूटना निराशाजनक है, लेकिन यह सब चीजें हमारे हाथ में नहीं हैं।

उन्होंने कहा, हमारा ध्यान उनके ठीक होने पर होगा, और हम अक्टूबर में होने वाले डेनमार्क और पैरिस ओपन को लक्षित करेंगे। गौरतलब है कि सिंधु ने हाल ही में महिला एकल का अपना पहला राष्ट्रमंडल स्वर्ण जीता। इससे पहले वह 2014 (कांस्य) और 2018 (रजत) में भी पदक जीता था।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES