Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादून से पौड़ी जा रही बस की लच्छीवाला में हुई कार से...

देहरादून से पौड़ी जा रही बस की लच्छीवाला में हुई कार से जोरदार टक्कर, कई लोग हुए घायल

देहरादून।  राजधानी दून के लच्छीवाला में आज सुबह करीब साढ़े सात बजे बस और कार में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। गनीमत यह रही कि, हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। कुछ लोगों को हल्की चोटे आई हैं।

जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस यात्रियों को लेकर देहरादून से पौड़ी जा रही थी। इसी दौरान शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे लच्छीवाला के पास तेज रफ्तार बस ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दोनों वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के समय कार में दो लोग सवार थे, जबकि बस भी यात्रियों से भरी थी। बस सवार लोगों का आरोप है कि, बस चालक ने शराब पी रखी थी और वह तेज रफ्तार से बस चला रहा था।

गनीमत यह रही कि, इस हादसे में किसी को गंभीर चोटें नहीं आई। कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। लेकिन लोगों का कहना है कि, पहाड़ जा रही बस चालक के शराब पीने के कारण पहाड़ी मार्ग पर पहुंचने पर किसी बड़े हादसे की भी आशंका बनी थी। वहीं हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बस चालक का मेडिकल कराने के साथ ही घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES