Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तराखंडसाइबर फ्रॉड करने वाले नाइजीरियन गैंग का हुआ पर्दाफाश एसटीएफ ने किया...

साइबर फ्रॉड करने वाले नाइजीरियन गैंग का हुआ पर्दाफाश एसटीएफ ने किया एक आरोपी को गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ और साइबर थाना कुमाऊं को पिछले आठ महीनों से जिसकी तलाश थी वह आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।  विदेश से टूरिस्ट वीजा पर देश में आकर लोगो को साइबर फ्रॉड में करोड़ों का चूना लगाने वाले नाइजीरियन गैंग का पर्दाफाश हो गया है।

रानीखेत निवासी सुरेश आर्य से साठ लाख की साइबर धोखाधड़ी में नाइजीरियन ओलिव दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव से गिरफ्तार किया गया ।
अभियुक्त से 8 मोबाइल फोन्स,2 लैपटॉप,7 सिम कार्ड्स,4 वाईफाई डोंगल,1 कार्ड रीडर,2 पासपोर्ट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बरामद किए गए हैं। साथ ही नाइजीरियन गैंग के बाकी लोग जो देश छोड़कर फरार होने की कोशिश कर रहे हैं उनसे भी संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES