देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सहारनपुर चौक, देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभा यात्रा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत कृष्णा गिरी महाराज ने पूजा के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ किया। आज टपकेश्वर महादेव नगर भ्रमण पर निकले हैं। दो साल बाद टपकेश्वर महादेव की 21वीं भव्य शोभा यात्रा शिवाजी धर्मशाला से शुरू की गई। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शोभायात्रा को रवाना किया।


महंत कृष्णा गिरी महाराज ने बताया कि विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद तय समय से आज सुबह शोभायात्रा निकाली गई है। दिगंबर रवि गिरी, सेवादल के सदस्य मनमोहन जयसवाल व डीके शर्मा ने बताया कि 10 साल बाद हेलीकॉप्टर से तीन जगह सहारनपुर चौक, घंटाघर और गढ़ी चौक पर पुष्पवर्षा की गई। इससे पहले 2011 में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई थी।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजान दास, मेयर सुनील उनियाल गामा, टपकेश्वर मंदिर के महंत भरत गिरी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
