Thursday, February 19, 2026
HomeUncategorizedचीन की ताइवान पर दागीं 11 डोंगफेंग मिसाइलों में से 4-5 जापान...

चीन की ताइवान पर दागीं 11 डोंगफेंग मिसाइलों में से 4-5 जापान में गिरीं, चरम पर पहुंचा दोनों देशों के बीच तनाव

वुहान। चीन और ताइवान के बीच का तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। इस बीच एक कदम आगे बढ़ाकर चीन ने 11 मिसाइलें दागी। जिसकी पुष्टि ताइवान की सरकार ने की है। उनके आसपास के इलाकों की तरफ ये मिसाइलें फायर हुई हैं, लेकिन कहा जा रहा है कि इन मिसाइलों की लैंडिंग जापान में हुई। इस बारे में जापान के रक्षा मंत्री की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि चीन की तरफ से दागीं गईं पांच मिसाइलें जापान के इलाके में गिरी हैं।

जापान के रक्षा मंत्री नोबुओ किशी ने संवादाता सम्मेलन में कहा कि चीन द्वारा दागी गई नौ बैलिस्टिक मिसाइलों में से पांच मिसाइले जापान के क्षेत्र में गिरीं। जापान ने चीन के इस कदम का विरोध किया है। रक्षा मंत्री किशी ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है और उन्होंने इसे जापान की राष्ट्रीय सुरक्षा और नागरिकों की सुरक्षा को प्रभावित करने वाला करार दिया है।

रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि ऐसा पहली बात है जब चीनी बैलिस्टिक मिसाइलें जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र में गिरी। जापान के जिस आर्थिक क्षेत्र के पास चीनी मिसाइलें गिरी हैं वह क्षेत्र जापान के समुद्र तट से 200 समुद्री मील दूर है। ताइवान की सीमा पर मिसाइलें दागने को ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने इसे क्षेत्रीय शांति को कमजोर बनाने वाला कदम और इसे तर्कहीन कार्रवाई बताया है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES