Friday, February 20, 2026
Homeउत्तराखंडऋषिकेश: जल लेने गया युवक डूबा गंगा में, SDRF की सर्चिंग जारी

ऋषिकेश: जल लेने गया युवक डूबा गंगा में, SDRF की सर्चिंग जारी

ऋषिकेश।   घर से पूजा के लिए गंगाजल लेने गया, युवक गंगा में डूबा। जिसकी खोज के लिए एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान प्रारंभ कर दिया है।

शनिवार की सुबह मिली जानकारी के अनुसार चंद्रेश्वर नगर निवासी नितिन 19 वर्ष ‌पुत्र राकेश कुमार घर से पूजा के लिए ‌दयानन्द घाट ,शीशम झाड़ी में गंगाजल लेने गया था। कि अचानक उसका पांव फिसल गया जिसे बहते देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जब तक वह कुछ समझ पाते वह काफी दूर बह गया था, जिसकी सूचना मुनी की रेती पुलिस को दी गई, जहां से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और नितिन की तलाश में सर्च अभियान प्रारंभ कर दिया है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES