देहरादून (हि. डिस्कवर)।
जहां कुछ दिन पूर्व सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक केएस चौहान के हल्द्वानी (कुमाऊँ) स्थानांतरण को लेकर मीडिया लॉबी में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म था वहीं आज महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान द्वारा अधिकारियों में किये गए कार्य विस्तार के बंटवारे ने केएस चौहान के स्थानांतरण पर उठे सवालों की हवा निकाल दी है।
जहाँ सबसे ज्यादा कार्यविस्तार के 11 कार्य उप सचिव मनोज श्रीवास्तव को सौंपे गए हैं, वहीं सूचना विभाग के अति महत्वपूर्ण कार्यों का कार्यविस्तार की जिम्मेदारी केएस चौहान को सौंपी गई है, जिससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि केएस चौहान के कार्यकौशल की बदौलत ही उन्हें ये विभाग सौंपे गए हैं। उन्हें कुमाऊं मंडल का पर्यवेक्षक व हल्द्वानी मीडिया सेंटर की जिम्मेदारी सौंप कर कुमाऊं के सूचना तंत्र की मजबूती के लिए स्पेशल नियुक्ति दी गई है। साथ ही सारे राष्ट्रीय कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी व योगदान उन्हें ही सौंपा गया है। इसके अलावा भी उन्हें कई महत्वपूर्ण विभाग सौंपे गए हैं।
ज्ञात हो कि कुछ ही दिनों पूर्व जब केएस चौहान के हल्द्वानी स्थानांतरण की खबर प्रकाश में आई थी तब यह तक कहा जाने लगा था कि उन्हें भारी दबाब के बाद बतौर पनिशमेंट पोस्टिंग पर भेजा गया है लेकिन आज विभागों के कार्यविस्ततार बंटवारे ने साबित कर दिया है कि केएस चौहान मुख्यमंत्री के पसंदीदा अधिकारियों में से एक हैं क्योंकि उन्हें जहां देश की राजधानी दिल्ली में उत्तराखंड सूचना कार्यालय का कार्यालय अध्यक्ष बनाया गया है वहीं मुख्यमंत्री का कुमाऊँ व नई दिल्ली भ्रमण के दौरान मीडिया समन्यवक की अहम जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। देखिये किस अधिकारी को क्या जिम्मेदारी सौंपी गई है:-

