Saturday, February 21, 2026
HomeUncategorizedमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मंत्रीमंडल का 5 अगस्त को होगा विस्तार, एक क्लिक...

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मंत्रीमंडल का 5 अगस्त को होगा विस्तार, एक क्लिक पर पढ़िए कैबिनेट के संभावित मंत्रियों की पूरी लिस्ट

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट विस्तार को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कैबिनेट का विस्तार 5 अगस्त को होगा। महाराष्ट्र सरकार बनने के लंबे समय के बाद बीजेपी और शिवसेना (शिंदे गुट) में सरकार में मंत्रियों को लेकर सहमति बन गई है। बीजेपी के कोटे से आठ विधायक शपथ लेंगे, वहीं शिंदे खेमें से सात विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। लेकिन इस लिस्ट में महाराष्ट्र की पूर्ववर्ती देवेन्द्र फडणवीस सरकार में मंत्री रहे कई सीनियर विधायकों का पत्ता काट दिया गया है।

सूत्रों की मानें तो एकनाथ शिंदे मंत्रिमंडल का विस्तार राजभवन में शाम के वक्त होना हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा था कि उनकी सरकार अच्छा काम कर रही है और जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। बता दें कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार एक महीने में 751 सरकारी आदेश जारी कर चुकी है। वहीं इस सरकार में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस डिप्टी सीएम है। फिलहाल महाराष्ट्र के मंत्रिमंडल में शिंदे और फडणवीस दो ही सदस्य हैं लेकिन अब 5 अगस्त यानी कल महाराष्ट्र सरकार को नए मंत्री मिल जाएंगे, जिससे सरकारी विभाग सुचारू रूप से चल पाएंगे।

बीजेपी से संभावित मंत्रियों की लिस्ट –
चंद्रकांत पाटिल
सुधीर मुनगंटीवार
गिरीश महाजन
प्रवीण दरेकर
राधाकृष्ण विखे पाटिल
रवि चव्हाण
बबनराव लोणीकार
नितेश राणे

शिंदे खेमे से सम्भावित मंत्री
दादा भूसे
उदय सामंत
दीपक केसरकर
शंभू राजे देसाई
संदीपन भुमरे
संजय शिरसाठ
अब्दुल सत्तारी
बच्चू कडू (स्वतंत्र) या रवि राणा

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES