Saturday, February 21, 2026
HomeUncategorized27 अगस्त से खेला जाएगा एशिया कप

27 अगस्त से खेला जाएगा एशिया कप

कोलंबो। एशिया में क्रिकेट का सबसे बड़ा आयोजन एशिया कप 27 अगस्त से खेला जाएगा। एशियाई क्रिकेट काउंसिल ने यह जानकारी दी। एसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने ट्वीट किया, इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। एशियाई वर्चस्व की लड़ाई 27 अगस्त को शुरू हो रही है और 11 सितंबर को फाइनल खेला जाएगा।

एशिया कप का 15वां संस्करण आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले आदर्श तैयारी का काम करेगा। संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले एशिया कप 2022 की शुरुआत 27 अगस्त को श्रीलंका अफगानिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले से होगी। भारत इस आयोजन में अपने अभियान की शुरुआत 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। एशिया कप का फाइनल 11 सितंबर को दुबई में आयोजित होगा।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES