Sunday, February 22, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादून: कोटि गनासा ,लाल पुल के समीप हुआ वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दुर्घटना में...

देहरादून: कोटि गनासा ,लाल पुल के समीप हुआ वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दुर्घटना में चार घायलों को SDRF ने किया रेस्क्यू, एक को किया रिकवर

देहरादून।  SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि जाड़ी नामक स्थान पर एक वाहन गिरने की सूचना है। उक्त सूचना प्राप्त होने पर SDRF रेस्क्यू टीम पोस्ट चकराता से उपनिरीक्षक रविंद्र रावत के हमराह तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा कोटि गनासा ,लाल पुल के समीप दुर्घटनाग्रस्त वाहन (महिंद्रा बोलेरो UK16TA0416)में सवार 04 लोगो को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया व एक मृतक को निकाल कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। उक्त वाहन विकासनगर से जुगरी जा रहा था।

घायलों का विवरण :

1 रामसिंह पुत्र विजराम पेनुवा 55 वर्ष
2. अतर सिंह पुत्र राम सिह 38 वर्ष (चालक)
3 नीटू पुत्र मोहन सिंह 28 वर्ष
4 कमीया पुत्र भोला 45 वर्ष

मृतक का विवरण :-

1 केवल राम 38 वर्ष

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES