Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तराखंडकैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने किया धारावाहिक "क्राईम अर्लट उत्तराखंड" का पोस्टर...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने किया धारावाहिक “क्राईम अर्लट उत्तराखंड” का पोस्टर व ट्रेलर लांच

देहरादून। प्रदेश के संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने “शिव शान्ति फिल्म कम्बाईन्स” के बैनर तले बन रहे धारावाहिक “क्राईम अर्लट उत्तराखंड” पोस्टर और ट्रेलर लांच किया। प्रदेश के संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को सुभाष रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय पर “शिव शान्ति फिल्म कम्बाईन्स” के बैनर तले उत्तराखंड में बनने वाले प्रथम धारावाहिक “क्राईम अर्लट उत्तराखंड” के पोस्टर और ट्रेलर को लांच किया।

धारावाहिक “क्राईम अर्लट उत्तराखंड” प्रदेश में हुए विभिन्न अपराधों पर आधारित काल्पनिक व नाट्य रूपांतरण धारावाहिक है। यह पहला ऐसा धारावाहिक है जिसका निर्माण उत्तराखंड में हो रहा है। इस धारावाहिक के दूसरे सीजन के पहले भाग जिसका शीर्षक “हत्यारे” है वह नशे पर आधारित है।

महाराज ने बताया कि इस धारावाहिक का मुख्य उद्देश्य अपराधों के प्रति युवाओं, महिलाओं व जनता को जागरूक और सजग करना है। इसमें काम कर रहे सभी कलाकार स्थानीय है। क्राईम अर्लट, उत्तराखंड के पोस्टर और ट्रेलर को लांच करने के मौके पर फिल्म निर्माता निर्देशक हेमंत कुमार, निर्देशक रजनीश थापा, कैमरामैन सिड सिलेरिया और अभिनेत्री सोनी अशनीस आदि उपस्थित थे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES