Tuesday, February 24, 2026
HomeUncategorizedराजस्थान में हुआ भारतीय वायु सेना का मिग-21लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में...

राजस्थान में हुआ भारतीय वायु सेना का मिग-21लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में हुई हिमाचल के पायलट की मौत

राजस्थान। राजस्थान के बाड़मेर में भारतीय वायु सेना का मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में हिमाचल प्रदेश के पायलट की मौत हो गई। मंडी जिले के संधोल का पायलट इस विमान को उड़ा रहा था। पायलट की पहचान मोहित पुत्र राम प्रकाश निवासी संधोल मंडी के रूप में हुई है। पिता सेना में कर्नल के पद से सेवानिवृत हैं।

इन दिनों चंडीगढ़ में रह रहे हैं। डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार संभवत: चंडीगढ़ में ही होगा। ऐसी सूचना है। मोहित 15 दिन पहले ही अपने गांव आया था। विमान में दो पायलट सवार थे और इस दुखद हादसे में दोनों पायलट शहीद हो गए। मिग विमान के नीचे गिरते ही इसमें आग लग गई और ये धू-धू कर जलने लगा।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES