Saturday, October 19, 2024
Homeउत्तराखंडराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अभद्र टिप्पणी हेतु रंजन चौधरी का पुतला फूंक...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अभद्र टिप्पणी हेतु रंजन चौधरी का पुतला फूंक भाजपाइयों ने जताया आक्रोश।

देहरादून 28 जुलाई 2022 (हि.डिस्कवर)।

भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून के कार्यकर्ताओं ने आज स्थानीय एश्ले हॉल चौक राजपुर रोड पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का पुतला फूंक कर उनके द्वारा महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू पर की गई उनकी टिप्पणी के लिए प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी भाजपाइयों ने सोनिया गांधी माफी मांगो कांग्रेस पार्टी माफी मांगो के नारों के साथ महानगर कार्यालय से एश्ले हॉल चौक राजपुर रोड तक पैदल मार्च किया।


प्रदर्शन करने वालों में महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, महामंत्री रतन चौहान, मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंशुल चावला, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जावेद, किसान मोर्चा अध्यक्ष राजेश कंबोज नीटू, युवा मोर्चा पूर्व अध्यक्ष श्याम पंत, सोशल मीडिया सह प्रभारी सौरभ कपूर भाजपा नेता , सुभाष बालियान,रमेश गौड़ सहित दर्जनों कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

 

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES