नैनीताल (हि. डिस्कवर)।
आईसीसी की 12वीं कक्षा की छात्रा अवनी जोशी ने बोर्ड परीक्षा में 99.25% अंक प्राप्त कर जहां नैनीताल टॉप किया वहीं प्रदेश में दूसरा व देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। अवनी जोशी मल्ली ताल में रहती हैं व सेंट मैरी स्कूल की छात्रा हैं।
अवनी जोशी की माँ राखी काला जोशी एक अध्यापिका हैं व पिता मनीष जोशी एक बिजनेशमैन के साथ-साथ साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवा चुके है।
ज्ञात हो कि अवनी जोशी का परिवार गढ़वाल के सम्भ्रान्त परिवारों में से एक है। उनके दादा जी स्व. मोहन जोशी एक मेकेनिकल इंजीनियर थे जिन्होने बाद में पौड़ी में अपर चोपड़ा में लीसा फैक्ट्री व मांडाखाल में पहला स्टोन क्रेशर संचालित किया था। अवनी के बड़े दादा कैलाश जोशी अमेरिका के सफल बिजनेशमैन माने जाते हैं व उन्हें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का बेहद नजदीकी माना जाता है। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के समय वे ही सर्व प्रथम भारत में कम्प्यूटर लेकर आये थे। अवनि के नाना कामेश्वर काला संघ परिवार से जुड़े ख्यातिलब्ध व्यक्ति हैं व मामा राजीव काला सुप्रसिद्ध फोटोजर्नलिस्ट हैं।
अवनि जोशी कहती हैं कि पढ़ाई के लिए वह कोई घंटे तय नहीं करती . उसे पढ़ना होता है तो तन्मयत्तता से पढ़ती है. अवनि का मकसद एक ही है कि वह जिस भी क्षेत्र में जाए देश व दुनिया उसे जाने ! अवनि का मकसद अब सेंट्रल यूनिवर्सिटी इंट्रेस्ट टेस्ट (सीयूईटी) उत्तीर्ण कर श्रेष्ठ विश्वविद्यालय में प्रवेश लेना है ।
अवनी जोशी को लेकर सारा परिवार प्रफुल्लित है व रिश्तेदारों व करीबियों के लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं। हिमालयन डिस्कवर परिवार की ओर से अवनी जोशी को बहुत बहुत शुभकामनाएं।

