Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तराखंडचमोली के हेलंग में चारापत्ती विवाद में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका...

चमोली के हेलंग में चारापत्ती विवाद में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

देहरादून।  चमोली के हेलंग में चारापत्ती विवाद में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव  प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी प्रदेश सरकार को कठघरे में किया। प्रियंका ने सोमवार को सोशल मीडिया पेज पर महिलाओं से घास छीनते सुरक्षा कर्मियों को वीडिया भी शेयर किया है। प्रियंका ने लिखा कि, पहाड़ों की घास पर पहाड़ के लोगों को ही हक न मिलना सरासर ज्यादती है।

स्थानीय लोगों ने पहाड़ों की रक्षा की, उनको संवारा, सरकार उन्हीं को उत्तराखंड के हेलंग में पहाड़ की घास काटने से रोक रही है। आगे उन्होंने लिखा कि भाजपा सरकार एक तरफ आदिवासियों से जंगल-जमीन का अधिकार छीन रही है तो दूसरी तरफ पहाड़ पर रहने वालों को पहाड़ी प्राकृतिक संपदाओं से वंचित कर रही है।

प्रियंका के बयान के बाद स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने भी सरकार पर हमले किए। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि महिलाओं के प्रति भाजपा की सोच जगजाहिर है। जिस मातृशक्ति के संघर्ष की बदौलत उत्तराखंड बना है, उसे घास लेने के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने कहा कि प्रदेश में घसियारी योजना लाने वाली भाजपा सरकार को मातृशक्ति के इस अपमान पर शर्म आनी चाहिए।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES