Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तराखंडकार बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटी बस, 24 लोग घायल

कार बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटी बस, 24 लोग घायल

ऋषिकेश। ऋषिकेश चीला बैराज मार्ग पर सवारियों से भरी बस के पलटने से 24 यात्री घायल हो गए। उत्तराखंड परिवहन निगम की बस टनकपुर से ऋषिकेश आ रही थी। हादसा चीला बैराज मार्ग पर भीमगोड़ा तिराहा के समीप हुआ। चीला चौकी प्रभारी श्रद्धानंद सेमवाल ने बताया कि बस में 34 लोग सवार थे जिसमें 24 लोग मामूली रूप से घायल हो गए जिन्हें हरिद्वार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया कि ऋषिकेश की ओर से आ रही एक कार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर पलट गई थी।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES