Monday, February 23, 2026
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड के प्रमुख त्यौहारों में शुमार हरेला पर्व आज, जानिए कैसे मनाया...

उत्तराखंड के प्रमुख त्यौहारों में शुमार हरेला पर्व आज, जानिए कैसे मनाया जाता है हरेला त्यौहार

उत्तराखंड। रीति- रीवाज, कला, संस्कृति व प्राकृतिक संपदा से परिपूर्ण राज्य उत्तराखंड दुनिया भर में प्रसिद्ध है, उत्तराखंड में विभिन्न प्रकार के प्रमुख त्यौहार मनाए जाते है। लोग बड़े ही धूम- धाम के साथ अपने प्रमुख त्यौहार मनाते है। उत्तराखंड के प्रमुख त्यौहारों में से एक हरेला त्यौहार भी है।

आज के दिन लोग बड़े ही धूम- धाम के साथ हरेला त्यौहार मना रहे है। हरेला का अर्थ हरियाली होता है, और यह हरेला पर्व हरियाली व नई ऋतु के शुरु होने पर मनाया जाता है। हरेला त्यौहार के बाद उत्तराखंड में पवित्र सावन माह की शुरुआत हो जाती है। लोग अपने घरों के आसपास हरे पेड़- पौधे लगाते है।

पौधा रोपण कर हरेला पर्व मनाया जाता है। विभिन्न संगठनों से लेकर कार्यकर्ता व अन्य लोग सभी पौधों को रोपते है, व पर्यावरण को सुरक्षित व स्वच्छ रखने का संकल्प लेते है। आज भी विभिन्न जगहों पर लोग पौधा रोपण कर हरेला पर्व मना रहे है। हरेला पर्व प्रकृति के संरक्षण का प्रतीक है। पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का काम किया जाता है। सभी लोगों को प्रकृति के संरक्षण के लिए पौधा रोपण करना चाहिए।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES