Monday, February 16, 2026
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड बीजेपी की बड़ी कार्रवाई रुड़की मेयर गौरव गोयल को दिखाया पार्टी...

उत्तराखंड बीजेपी की बड़ी कार्रवाई रुड़की मेयर गौरव गोयल को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता

देहरादून।  रुड़की के मेयर गौरव गोयल को भाजपा ने पार्टी की गतिविधियों एवं रीतिनीति से हटकर किए जा रहे कार्यों का हवाला देते हुए छह साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जारी पत्र में चार प्रमुख कारण बताए गए हैं। इनमें 25 लाख की रिश्वत प्रकरण में चल रही पुलिस की जांच भी शामिल है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की ओर से जारी आदेश के अनुसार मेयर गौरव गोयल समय-समय पर पार्टी की रीतिनीति के खिलाफ काम कर रहे थे। इनमें प्रमुख कारणों को गिनाते हुए बताया गया कि मेयर का निगम के भाजपा पार्षदों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। वहीं संपत्ति नवीनीकरण के मामले में 25 लाख रुपये की रिश्वत मांगने को लेकर पुलिस जांच विचाराधीन है।

इसके अलावा मेयर की ओर से पूर्व में विधायकों की ओर से घोषित कराई गई मुख्यमंत्री घोषणा में बाधा डाली गई। वहीं पत्र में यह भी बताया गया है कि मेयर की ओर से निर्धारित दो माह में बोर्ड बैठक नहीं कराकर शहर के विकास में बाधा डाली जा रही है। यही नहीं मेयर पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश संगठन के लिए बयानबाजी करने और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए मनगढ़ंगत आरोप लगाए जाने का भी हवाला दिया गया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के कारण प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES