Tuesday, February 24, 2026
Homeउत्तराखंडउत्तरकाशी- मनेरी डैम के पास टापू पर फंसे लोग, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस...

उत्तरकाशी- मनेरी डैम के पास टापू पर फंसे लोग, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया रेस्क्यू।

मनेरी। देर रात एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि मनेरी डैम के पास एक टापू पर कुछ लोग फंस गए है। उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट उजेली से मुख्य आरक्षी महिपाल सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि टापू पर फंसे लोग दैनिक मज़दूरी करते है व मनेरी डैम के पास ही निवास करते है। नदी का जलस्तर बढ़ जाने के कारण वैकल्पिक मार्ग बह गया, जिससे वह टापू के दूसरी ओर फंस गए।

एसडीआरएफ टीम द्वारा रात्रि के घनघोर अंधेरे में अत्यंत विषम परिस्थितियों में रोप की सहायता से रिवर क्रॉसिंग पुल बनाकर अब तक 03 लोगों को टापू से रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर लाया गया व शेष बचे लोगों को भी एक-एक कर टापू से रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर लाने हेतु रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES