देहरादून जिले के आदर्श रासलिंग डीलर्स वेलफेयर सोसाइटी की एक टीम ने अपनी 4 सूत्री मांगों को लेकर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य से मुलाकात की जिसमें प्रथम मांग एपीएल कार्ड में प्रति कार्ड 10 किलो गेहूं एवं 10 किलो चावल का वितरण कराया जाए।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत विक्रेताओं को लाभ दिलवाया जाए बायोमेट्रिक द्वारा कुछ लोगों का उनके साथ एक या दो यूनिट के हैं उनके फिंगरप्रिंट नहीं आते उस समाधान से उन्हें छोड़ दी जाए जैसे हरियाणा यूपी में सभी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर सरसों का तेल रिफाइंड आटा साबुन इत्यादि सब्सिडी के तौर पर दिया जाता है वैसे ही उत्तराखंड में भी सभी दुकानों पर उसी तरह से सब्सिडी का वितरण कराया जाए। जिस पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने इस पर जल्द ही विचार-विमर्श कर कार्यवाही करने का भरोसा दिया।
राशन कार्यकर्ताओं के प्रदेश महामंत्री संजय शर्मा ने कहा राशन के गोदामों में बड़े तोल कांटे लगाए जाएं जिससे गोदाम में पूर्ण राशन उपलब्ध हो सके और राशन विक्रेताओं को भी पूरा खाद्यान्न तोल कर मिल सके।
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.