Monday, February 16, 2026
Homeलोक कला-संस्कृतिविधान सभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी का जलवा। मात्र 10 दिन में कोटद्वार-नजीबाबाद...

विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी का जलवा। मात्र 10 दिन में कोटद्वार-नजीबाबाद सड़क मार्ग पर काम शुरू।

कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल (हि. डिस्कवर)

जुम्मा-जुम्मा 10 दिन और काम शुरू…! इसे कहते हैं काम करने व करवाने की इच्छाशक्ति। कोटद्वार -नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 534 पर सड़क कम व गड्ढे ज्यादा दिख रहे थे, जिस कारण देहरादून से कोटद्वार जाने वाले  वाहन चालकों चालकों की मजबूरी हो गयी थी कि वे लालढांग-सिगड्डी-किशनपुरी होते हुए कोटद्वार पहुंचते थे।

यों तो विगत 5 फरवरी 2022 को मेरे द्वारा इस सड़क की दुर्दशा को लेकर सोशल साइट पर एक पोस्ट लिखी गयी थी जो सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रवक्ता अनिल बलूनी को टैग की गई थी, व इसी दौरान विधान सभा चुनाव के दौरान भाजपा की उम्मीदवार व वर्तमान कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूरी को भी इसकी जानकारी साझा की थी, तब उन्होंने मीडिया व क्षेत्रीय जनता को आश्वासन दिया था कि वह इसे अवश्य ठीक करवाएंगी। खैर मीडिया हो या आमजन सब तब इसे चुनावी वायदा ही समझ रहे थे लेकिन चुनाव जीतने व विधान सभा अध्यक्ष बनने के बाद कोटद्वार की जनता का अभिवादन करने पहुंची ऋतु खण्डूरी ने विगत 03 अप्रैल 2022 को बहुत आत्मविश्वास भरे अंदाज में कहा कि इस सड़क के खस्ताहाल में ही सुधार नहीं किया जाएगा बल्कि जल्दी ही इस पर फोरलेन का कार्य भी प्रारम्भ होगा।

विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी ने 03 अप्रैल 2022 को पत्रकारों से वार्ता का फोटो साझा करते हुए अपनी सोशल साइट पर ट्वीट करते हुए लिखा था कि “कोटद्वार-नजीबाबाद के बीच नेशनल हाईवे की खस्ताहाल हालत का जल्द ही सुधार होगा।
इस संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग के लखनऊ में स्थित रीजनल अधिकारी एमके जैन से दूरभाष पर वार्ता कर इस मार्ग को शीघ्र ही दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विभाग द्वारा कुछ दिनों में सड़क में पड़े गड्ढों को भरकर पैच किया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों द्वारा आश्वस्त किया गया कि शीघ्र ही नजीबाबाद कोटद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन निर्माण कार्य का कार्य प्रारंभ किया जाएगा जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया संबंधित आवश्यक कार्यवाही गतिमान है।”

आश्वासन के मात्र 10 दिन बाद ही इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार्य प्रारंभ होने को लेकर कोटद्वार की जनता बोल पड़ी- हमें ऐसी ही विधायक की आवश्यकता थी, विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी का धन्यवाद। अब हमें उम्मीद है कि जल्दी कोटद्वार बावर की सड़क का भी डामरीकरण हो जाएगा।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES