Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तराखंडउत्तर प्रदेश व उत्तराखंड की परिसम्पत्तियों का अंतिम चरण में। पुनर्गठन मंत्री...

उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड की परिसम्पत्तियों का अंतिम चरण में। पुनर्गठन मंत्री ने की समीक्षा बैठक।

देहरादून (हि. डिस्कवर)

प्रदेश के पुनगर्ठन मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल द्वारा पुनगर्ठन विभाग की समीक्षा बैठक विधानसभा स्थित सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ की गई।

बैठक में प्रेम चंद अग्रवाल ने उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश की परिसंपत्तियों ( सिंचाई, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, वन, परिवहन, आवास, पर्यटन तथा अन्य विभाग) के संबंध में अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की।
बैठक में अधिकारियों द्वारा मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल को अवगत कराया गया कि दोनों राज्यों के मध्य आस्तियों एवं दायित्वों के विभाजन से संबंधित अधिकांश बिन्दुओं पर आपसी सहमति अंतिम चरण में है तथा कुछ आस्तियों एवं दायित्वों के विभाजन को आगामी बैठकों में रखा जायेगा।
प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा कि विगत दिनों मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड तथा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के बीच हुई बैठक में दोनों राज्यों की परिसंपत्तियों के बंटवारे में सकारात्मक प्रगति हुई है।
मा॰ मंत्री ने सिंचाई विभाग की भूमि की सर्वे रिपोर्ट की सटीक जानकारी उपलब्ध कराये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये, ताकि आगामी बैठक में उत्तर प्रदेश के अधिकारियों के साथ इस संबंध में अंतिम निर्णय पर पहुंच सकें। मा॰ मंत्री ने अवगत कराया कि कार्मिकों के लंबित मामले अंतिम चरण में हैं।
मा॰ मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि एक सप्ताह के भीतर पुनः विभाग की बैठक आयोजित कर सभी लंबित विषयों की समीक्षा की जायेगी।
इस अवसर पर बैठक में सचिव, पुनर्गठन रणजीत सिन्हा, संयुक्त सचिव सुनील कुमार, उप सचिव एन0एस॰ बसेड़ा तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES